स्पाइन सर्जरी के लिए उजाला सिग्नस अस्पताल को क्यों चुनें?
स्पाइन सर्जरी के लिए हमारे पास भारत के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों की टीम मौजूद है। 1 लाख से ज़्यादा रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करने की वजह से हमारे डॉक्टर्स के पास इन जटिल प्रकियाओं का अच्छा अनुभव है।
1,00,000+
मरीज़ों का इलाज
13+
अस्पतालों का नेटवर्क
200+
डॉक्टर्स
30+
विशेषताएं
उत्तर भारत में मल्टीस्पशियलिटी अस्पतालों की सबसे बड़ी श्रृंखला
किफायती और गुणवत्ता स्वास्थ्य सेवाओं के साथ, लोगों की जान बचाकर और उनकी देखभाल करके हम सालों से उनका विश्वास जीतते आएं हैं।






तुरंत अपाइंटमेंट बुक करने के लिए
पुरस्कार और उपलब्धि



आयुष्मान भारत
सिल्वर सर्टिफाइड


एनएबीएच
सर्टिफाइड



आयुष्मान भारत
गोल्ड सर्टिफाइड


एनएबीएच
सर्टिफाइड
मरीज़ों का अनुभव
हमारे टीपीए और इंश्योरेंस पार्टनर्स के ज़रिए कैशलेस क्लेम पाएं












अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
दरअसल, रीढ़ शरीर का एक बड़ा हिस्सा है, ऐसे में इसकी सर्जरी मुख्य सर्जरी मानी जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर रीढ़ की हड्डी की सर्जरी को करने की प्रक्रिया प्रमुख हो।
कई तरह रीढ़ की हड्डी की सर्जरी में कम से कम चीर-फाड़ होती है। इसका मतलब है कि सर्जन, बड़े चीरों के बजाय कुछ छोटे चीरे लगाता है। आमतौर पर, बड़ी प्रक्रियाओं की तुलना में यह प्रक्रियांए जल्दी खत्म होती हैं और साथ ही मरीज़ इस तरह की प्रक्रिया करवाने के बाद जल्दी ठीक होता है। साथ ही, इन प्रक्रियाओं को करने से ज़्यादा गहरे जख्म नहीं होते हैं और दर्द की संभावना भी कम होती है।
यदि आप निम्नलिखित स्थितियों का सामना कर रहे हैं तो आपको न्यूनतम इनवेसिव स्पाइन सर्जरी करवाने की ज़रूरत पड़ सकती है::
- काठ स्पाइनल स्टेनोसिस
- रीढ़ की हड्डी की विकृति, जैसे स्कोलियोसिस
- रीढ़ की हड्डी में संक्रमण
- रीढ़ की हड्डी में अस्थिरता
- हर्निएटेड डिस्क
- अपक्षयी डिस्क रोग
- कशेरुकी संपीड़न भंग
- स्पाइनल ट्यूमर
सर्जरी के बाद आपका सर्जन आपका सर्जन फिज़िकल थेरेपी करने की सलाह दे सकता है। इसकी मदद से आपको रोजमर्रा की गतिविधियां कैसे करनी है जिससे दर्द कम से कम हो, यह पता चलता है। थेरेपी के दौरान आपको निम्नलिखित चीज़ों के बारे में पता चल सकता है:
- कैसे अपने बिस्तर या कुर्सी से उठें
- कपड़े पहनने और उतारने का तरीका
- शारीरिक गतिविधिया करते समय पीठ को सुरक्षित रखें। खासतौर से सामान को उठाते या ले जाते वक्त।
- ऐसे व्यायाम करें जिससे आपकी पीठ की मांसपेशियां मज़बूत हो। ऐसा करने से पीठ को फायदा मिलेगा और सुरक्षित भी रहेगी।
- आपका सर्जन या फिज़िकल थेरेपिस्ट आपको नौकरी पर वापस कब जाना है इस बात की सलाह दे सकता है।
कार चलाना या उसमें बैठकर सफर करना
सर्जरी के पहले दो हफ्तों में ड्राइविंग न करें। दो हफ्तों के बाद कुछ दूरी के लिए गाड़ी तभी चलाएं जब आपका सर्जन आपको ऐसा करने की सलाह दे। सवारी के रूप में कार में कुछ ही दूरी के लिए सफर करें। अगर आपका घर, अस्पताल से काफी दूरी पर है तो 30 से 45 मिनट के अंतराल में ब्रेक लेते रहें और स्ट्रैचिंग करें।
अन्य गतिविधियां:
सर्जरी के बाद अगर आपको टहलना है तो दो हफ्तों तक कुछ दूरी तक ही चलें। कुछ समय बाद आप अपनी सुविधा के हिसाब से दूरी को बढ़ा सकते हैं। अगर आपको दर्द या असहजता महसूस न हो तो आप 1 से 2 हफ्तों तक दिन में एक बार सीढ़िया चढ़ या उतर सकते हैं।
तैरना, गोल्फ खेलना, दौड़ना या शरीर में जिनसे ज़्यादा ज़ोर लगे, ऐसी गतिविधियां करने से बचें। इसके साथ ही वैक्यूम क्लीनिंग जैसी अन्य घरेलू गतिविधियों को भी नज़रअंदाज़ करें।
मिनिमल इंवैसिव सर्जरी वो सर्जिकल प्रक्रिया है जिसे खास तरह के इंसट्रूमेंट्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की मदद से पूरा किया जाता है। ऐसा करने से ओपन सर्जरी की तुलना में मरीज़ के शरीर के टिश्यू को कम नुकसान पहुंचता है।
न्यूनतम आक्रामक प्रक्रियाओं या मिनिमल इंवैसिव सर्जरी के निम्नलिखित फायदे हैं:
- मांसपेशियों या नरम ऊतकों के में कम चीर-फाड़
- छोटे चीरों की वजह से कम घाव होना
- सर्जरी के बाद अस्पताल से जल्दी डिस्चार्ज होने का फायदा
- सर्जरी के बाद जल्द ही रिकवर होना
- सामान्य गतिविधियों को कम समय में फिर से शुरू कर सकते हैं
- जिस जगह चीरा लगा है वहां पर संक्रमण का कम खतरा
- दर्द और बेचैनी का कम होना
हमारे सर्जन की टीम सेंटर्स पर मिनिमल इंवैसिव सर्जरी की प्रक्रिया को खास तरह के औजार का इस्तेमाल करके छोटी चीर-फाड़ करती है। यह औजार रीड़ की हड्डी में रिट्रैक्टर की मदद से चीरा लगाते हुए जाता है। इस औजार के सबसे ऊपर अच्छी क्वालिटी वाला कैमरा लगा होता है जिसकी मदद से चीरा लगाते समय सर्जन को ऑपरेशन करने वाले क्षेत्र का साफ चित्र दिखाई पड़ता है।
सर्जन निम्नलिखित औजारों और तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है:
माइक्रोस्कोपी: इस प्रक्रिया में ऐसे सर्जिकल माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल किया जाता है जिसके ऊपर हाई-डेफीनेशन कैमरा लगा होता है। इस माइक्रोस्कोप को रिट्रैक्टर के ऊपर लगाया जाता है और इसे शरीर के अंदर एक चीरा लगाते हुए डाला जाता है। ऐसा करने से सर्जरी करने वाले क्षेत्र की बड़ी और साफ तस्वीर सर्जन को दिखाई देती है।
फ्लूरॉस्कोपी: इस तकनीक को एक्स-रे बीम्स बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा करने से वीडियो के जैसे रियल टाइम यानी लाइव एक्स-रे की तस्वीरें बनती हैं। यह तस्वीरे सीधा सर्जन को दिखने वाली स्क्रीन पर दिखाई देती हैं।
नेविगेशन: नेविगेशन की तकनीक से सर्जन को समय-समय पर औजार, शरीर में कहां मौजूद है या कहां पहुंचा है इस बात का पता सी आर्म/एक्स-रे शूट्स मिनीमाईसिंग रेडिएशन एक्सपोज़र के बार-बार इस्तेमाल किए बिना पता चल सकता है।
मिनिमल इंवैसिव सर्जिकल प्रक्रिया में निम्नलिखित सर्जरी शामिल हो सकती हैं:
इमेज-गाइडेड सर्जरी: इस प्रक्रिया को करने से सर्जन को लाइव इमेज देखने में मदद मिलती है। इस प्रक्रिया को स्पेशल कैमरे की मदद से पूरा किया जाता है। ऑपरेशन के लिए कैमरे को सर्जिकल औजारों में लगाया जाता है।
वर्टिब्रा प्लास्टी: इस प्रक्रिया के ज़रिए ओस्टियोपोरोटिक कंप्रेशन फ्रैक्चर की इलाज किया जाता है। इस प्रक्रिया में एक छोटे से गुब्बारे को वर्टिब्रा के डाला जाता है और इसकी मदद से टूटी हुई हड्डी के बीच की जगह को सीमेंट से भरा जाता है। ऐसा करने से मरीज़ की दर्द से तुरंत आराम मिलता है।
माइक्रोडिकंप्रेशन/लेमाइनइकटॉमी: निचले पीठ के हिस्से में पाई जाने वाली हड्डी, वर्टिब्रा को बनाने वाले लैमिना नामक हिस्से को हटाने की प्रक्रिया माइक्रोडिकंप्रेशन/लेमाइनइकटॉमी कहलाती है। इस सर्जरी से पुराने दर्द की वजह से निचले अंग में पैदा हुई तंत्रिका जड़ संपीड़न को खत्म करने की कोशिश की जाती है। ऐसा करने के लिए रीढ़ में मौजूद छोटी सी हड्डी के हटाया जाता है।
लंबर माइक्रो डिस्को टॉमी: यह सर्जरी उन मरीज़ों के लिए होती है जो हर्निएटेड इंनवर्टिबल डिस्क से जूझ रहे होते हैं। इस प्रक्रिया में कांठ रीढ़ में मौजूद प्रोलैप्स यानी स्लिप डिस्क को हटाया जाता है। सर्जरी को करने के लिए माइक्रोस्कोप और माइक्रोसर्जिकल टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा करमे से नस पर बना दबाव खत्म हो जाता है।
पर्क्यूटैनियस पेडिक्ल फिक्सेशन: वर्टीब्रा के स्टर्डी सेक्शन में मेटल रॉड्स और स्क्रूस का डालने की प्रक्रिया पेडिकल कहलाती है।
ट्रांसफॉरेमिनल इंटरबॉडी लंब फ्यूज़न: इस प्रक्रिया में सर्जन खराब हुई डिस्क की जगह पर नई हड्डी लगाता है।
उजाला सिग्नस चेन ऑफ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स की 13 इकाईयां, उत्तर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में कई तरीके की विशेषताएं और बेड्स की सुविधा प्रदान करती हैं। एनएबीएच प्रमाणित, उजाला सिग्नस चेन ऑफ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स का उद्देश्य, मरीज़ों का किफायती दाम में गुणवत्ता इलाज करना है। सभी थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर यानी टीपीए के द्वारा हमें प्रमाणता भी हासिल है। इसमें ईसीएचएस, ईसीआई, आयुष्मान भारत और हरयाणा सरकार शामिल हैं।
उजाला सिग्नस निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करता है:
- वाराणसी में स्पाइन सर्जरी
- कानपुर में स्पाइन सर्जरी
- काशीपुर में स्पाइन सर्जरी
- रामा विहार में स्पाइन सर्जरी
- नांगलोई में गॉल ब्लेडरऑपरेशन
- कुरुक्षेत्र में स्पाइन सर्जरी
- सोनीपत में स्पाइन सर्जरी
- कैथल में स्पाइन सर्जरी
- बहादुरगढ़ में स्पाइन सर्जरी
- करनाल में स्पाइन सर्जरी
- रेवाड़ी में स्पाइन सर्जरी
- पानीपत में स्पाइन सर्जरी
हमने पैनल में निम्नलिखित लोग शामिल हैं:
- वाराणसी में स्पाइन सर्जरी के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर
- कानपुर में स्पाइन सर्जरी के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर
- काशीपुर में स्पाइन सर्जरी के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर
- राम विहार में स्पाइन सर्जरी के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर
- नांगलोई में स्पाइन सर्जरी के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर
- कुरुक्षेत्र में स्पाइन सर्जरी के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर
- सोनीपत में स्पाइन सर्जरी के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर
- कैथल में स्पाइन सर्जरी के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर
- बहादुरगढ़ में स्पाइन सर्जरी के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर
- करनाल में स्पाइन सर्जरी के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर
- रेवाड़ी में स्पाइन सर्जरी के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर
- पानीपत में स्पाइन सर्जरी के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर
नीचे दिए गए विषयों के बारे में अधिक जानने के लिए फॉर्म भरें
- वाराणसी में स्पाइन सर्जरी का खर्चा
- कानपुर में स्पाइन सर्जरी का खर्चा
- काशीपुर में स्पाइन सर्जरी का खर्चा
- राम विहार में स्पाइन सर्जरी का खर्चा
- नांगलोई में स्पाइन सर्जरी का खर्चा
- कुरुक्षेत्र में स्पाइन सर्जरी का खर्चा
- सोनीपत में स्पाइन सर्जरी का खर्चा
- कैथल में स्पाइन सर्जरी का खर्चा
- बहादुरगढ़ में स्पाइन सर्जरी का खर्चा
- करनाल में स्पाइन सर्जरी का खर्चा
- रेवाड़ी में स्पाइन सर्जरीका खर्चा
- पानीपत में स्पाइन सर्जरी का खर्चा